अपर जिला जज ने जिला कारागार का किया औपचारिक निरीक्षण

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आज अपर जिला जज प्रथम श्री शिवचन्द ने जिला कारागार बस्ती, के निरीक्षण के दौरान बन्दियों को विधिक सहायता व उचित चिकित्सीय सेवा दिये जाने जाने पर बल दिया है, उन्होने अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल कुमार के साथ जिला कारागार बस्ती में किशोर, महिला बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया, उन्होने अधिक उम्र तथा बीमार बन्दियों को उचित चिकित्सीय व्यवस्था का भी निर्देश दिया, निरीक्षण के दौरान चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के द्वारा नियमित रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है, जमानत, रिमाण्ड, विचारण सभी स्तरो पर पैरवी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जेल के अधिकारीगण उपस्थित थे।