मिशन शक्ति के तहत सशक्त नारी प्रदेश समृद्ध का आयोजन ग्राम पंचायत कसेरूआ पर संपन्न

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

दुर्गागंज प्रतापगढ़। शिवगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कसेरुआ पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारियों को सशक्त बनाए जाने के लिए विभिन्न स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी देने और नारी शक्ति द्वारा प्रदेश को समृद्ध ,शक्तिशाली बनाए जाने के लिए मिशन शक्ति के तहत सशक्त नारी प्रदेश समृद्ध का आयोजन किया गया।

रानीगंज थाना से आए एसआई महेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी नारी शक्ति को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर किए जा रहे कार्यों को बताया और सभी नारी शक्ति से कहा कि किसी भी समय आप घबराएं नहीं और ना ही किसी अफवाहों में आएं। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा में हर समय कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर सीएचओ रानीगंज मनीषा पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार पटेल, ग्राम प्रधान अकील अहमद, सहायक पंचायत मित्र अरुण कुमार पटेल, समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट, रामू सरोज, रामदेव सिंह आदि के अलावा ग्राम सभा की आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री और स्वयं सहायता की नारी शक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।