महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदम

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज )  क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने आज थाना पुरानी बस्ती के मिशन शक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण। इस दौरान थानाध्यक्ष महेश सिंह भी रहे मौजूद।

सीओ सदर ने संबंधित अधिकारियों को नारी सुरक्षा, स्वालंबन और महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान को और सक्रिय तरीके से चलाने के दिए सख्त निर्देश।

मिशन शक्ति केन्द्र पर पहुँची महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए किया गया जागरूक।

निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी सदर ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। मौके पर थाना पुरानी बस्ती के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।