लखनऊ पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित की महिला सशक्तिकरण मैराथन

लखनऊ, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज लखनऊ पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एक विशेष मैराथन का आयोजन किया। “सुरक्षित नारी, सशक्त भारत – पुलिस का वचन” की थीम पर आधारित इस जागरूकता मैराथन का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइन, आईटी चौराहा, लखनऊ से हुआ और यह के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, परिवर्तन चौराहा तक संपन्न हुई।कार्यक्रम का आयोजन पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।मैराथन में अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) जितेंद्र कुमार दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त महिला एवं अपराध सौम्या पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त महानगर अंकित कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष महानगर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन की 312 रिक्रूट महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला शक्ति और टीम भावना का परिचय दिया।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (महिला एवं अपराध) सौम्या पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि लखनऊ पुलिस का दृढ़ वचन है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्वास्थ्य, एकजुटता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत लखनऊ कमिश्नरेट में पहले ही 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे अभियान भविष्य की महिला पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास और साहस को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को भी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की मुहिम से जोड़ते हैं।लखनऊ पुलिस ने विश्वास जताया है कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत ऐसे जनजागरूकता और जन-संपर्क कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से