मनरेगा योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर,

प्रतापगढ़ से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट

बिहार/प्रतापगढ़ । बिहार ब्लॉक सभागर में मिशन शक्ति अभियान 05 के तहत महिला मेटों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मनरेगा योजनांतर्गत विकास खंड बिहार के मनरेगा विभाग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।मिशन शक्ति अभियान 05 के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 मनरेगा महिला मेटों ने भाग लिया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) श्रीकृष्ण नि ने प्रतिभागियों को मनरेगा योजना के तहत कार्यों के क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने व्यक्तिगत परिसंपत्तियों के निर्माण की प्रक्रिया, उनके स्थान और निर्माणकर्ता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के अंतर्गत प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया।