बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 26-09-2025 को आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार द्वारा थीम “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत रंगोली कला का आयोजन किया गया जिसमें “स्वच्छ सारथी क्लब” दिलेश्वरी इन्टर मीडिएट स्कूल की छात्राएं अंशिका राव, अनामिका, कंचन यादव, प्रतिज्ञा, अंशिका,काजल,रिया द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई एवं साथ ही अपने स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य श्री अरूण कुमार मिश्र के साथ साफ सफाई करके संदेश दिया कि अपने आस – पास गंदगी ना करने,अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार की गाड़ी आने पर उसमें ही डालने, प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए अपील कर संदेश दिया गया| मौके पर सभी अध्यापक गण रजनीश वर्मा, महेंद्र तिवारी,राजन जी,दिनेश लिपिक संजीव द्विवेदी अपने टीम के साथ मौजूद रहे।।