बहराइच: हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत अवध वाटिका साहित्य संस्थान (रजिस्टर्ड), बहराइच द्वारा प्रकाशित अवध काव्यांजलि के विमोचन सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन और मुशायरा विगत दिनों नगरपालिका हाल बहराइच में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व कवि शिव कुमार सिंह रैकवार ने की। मुख्य अतिथि सैयद आसिफ किरमानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मोहम्मद तैयब, डॉ. राजेंद्र प्रसाद बौद्ध, और अमन सुल्तानपुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्थान के उपाध्यक्ष रईस सिद्दीक़ी बहराइची एवं महामंत्री तिलक राम अजनबी एडवोकेट के कुशल संचालन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा बुद्ध की चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित किया गया।उसके बाद डा राजेंद्र बौद्ध ने बुद्ध वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अवध वाटिका के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में उन सभी कवियों और शायरों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर अवध वाटिका साहित्य रत्न 2025 सम्मान से नवाज़ा गया। जिनमें शिव कुमार सिंह रैकवार, राम सागर राव (पूर्व विधायक), किशोरी लाल चौधरी, विनोद कुमार पांडे, डॉ. अब्दुल सुबहान खान शाद बलरामपुरी, शाहनवाज खान बहराइची, रईस सिद्दीकी बहराइची, शैलेंद्र सागर, खुश्तर रहमानी सीतापुरी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल रफी खान बम्पर बहराइची, डॉ. रंजन विशद, फैज बहराइची, तिलक राम अजनबी, विनोद कश्यप, अमित कुमार, सुनील कुमार, सगीर अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम, कलीम खान बहराइची,शैलेंद्र कुमार तिवारी, महमूद उल हक अज्म बलरामपुरी, मिथिलेश कुमार जायसवाल, शिवांगी राज, तारिक हाशिम , श्रीमती शहनाज जहां, और महीप चंद कनौजिया के नाम उल्लेखनीय हैं। उपरोक्त साहित्य।कारों के साथ साथ अज़्म गोण्डवी,फ़ौक बहराइची, डॉ. एखलाक हरगांवी, इलियास चिश्ती सीतापुर,सुश्री रंजीता राज एडवोकेट,लक्ष्मण देश पाण्डेय, शफक अंसारी ने कवि सम्मेलन मुशायरे में शानदार रचना में पेश की। कार्यक्रम में जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रामजी बाजपेयी,राम छबीले शुक्ला पूर्व अध्यक्ष,सिद्धनाथ श्रीवास्तव एडवोकेट,रमेश चन्द मिश्र,सरदार सर्वजीत सिंह,अयोध्या प्रसाद भास्कर,डा राम गोपाल प्रजापति,डी सी चौरसिया,सुहेल युसुफ सिद्दीकी,शेख मशहूर इश्तियाक सिद्दीकी,बसंत लाल राम सागर राव संरक्षक अवध वाटिका,श्रीमती आशादेवी,सुंदर लाल बौद्ध समेत सैकड़ों साहित्यप्रेमियों श्रोताओं को संस्थाध्यक्ष पी के प्रचण्ड द्वारा अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन की घोषणा की।