दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार: प्रतापगढ़ की बाघराय पुलिस ने की कार्रवाई, पिता की शिकायत पर एक्शन में आया प्रशासन

दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार: प्रतापगढ़ की बाघराय पुलिस ने की कार्रवाई, पिता की शिकायत पर एक्शन में आया प्रशासन

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ की बाघराय पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां थाना बाघराय क्षेत्र के ग्राम करैनी महमदपुर भाव रोड और नहर पुलिया रोड, ग्राम सराय बबुइन के पास से की गईं। यह मामला प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के अरुऑव निवासी एक वादी की पुत्री की हत्या से संबंधित है। वादी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 19 जनवरी 2026 को ससुरालियों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना बाघराय में मु0अ0सं0 54/2026 धारा 85/80(2)/352/351 (3) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट के तहत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवीदयाल कश्यप, कांस्टेबल संदीप कुमार और होमगार्ड अशोक कुमार पाण्डेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भोला पटेल (32 वर्ष), राम सजीवन पटेल और सुभाष पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी साहू की चरही महमदपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं।