अयोध्या में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन, राजेश महाराज ने किया मार्गदर्शन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम । बरियारी टोला, टेढ़ी बाजार स्थित, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने विश्वकर्मा पूजा के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और उनके जीवन एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। राजेश महाराज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्र, महल और अन्य दिव्य वस्तुओं का निर्माण किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में सभी से विश्वकर्मा जी के बताए हुए मार्ग पर चलने और अपने कर्मों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का आग्रह किया। इस मौके पर लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज भी उपस्थित थे। पूजा के बाद प्रसाद वितरण के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस कार्यक्रम में रोहित सिंह, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, लवकुश सिंह, रामकुटी सिंह और समस्त सिंह परिवार सहित कई भक्तगण मौजूद थे।