कुदरहा, बस्ती। सेवा पर्व के अवसर पर कुदरहा ब्लाक के अमृत सरोवर कुदरहा व अस्थायी गो आश्रय स्थल शिवपुर पर उपक्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, वन दरोगा राम मूरत यादव, प्रधान घनश्याम, सचिव गोरखनाथ यादव ने हरिशंकरी पौध लगा कर ग्रामीणों को लगाने के लिए जागरूक किए।
उपक्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पीपल, बरगद व पाकड का पौध रोपने से पर्यावरण शुद्ध रहने के साथ साथ प्रदूषण को कम करता है। इसका हिंदू रीति में बड़ा महात्म भी है। सभी को पाैध रोपने की अपील किए।
पौधरोपण कार्यक्रम में विंदेश्वरी चौरसिया, नंदलाल यादव, दीपक, मनीश, महेश कुमार, राजित, सतीश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 103