नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम को लेकर हुआ विवाद, घटना सीसीटीवी में कैद
मुंडेरवा क्षेत्र के परसा हज्जाम के बीएस पेट्रोल पंप पर हुई हमले की घटना
बस्ती: पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल के नियम के पालन को लेकर बवाल मच गया। नियम का विरोध करते हुए बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में अंबुज, नीरज व एहसास ढाबा संचालक प्रशांत सिंह पुत्र रवींद्र सिंह निवासी मुंडेरवा कस्बा समेत
छह दबंगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर जनपद के पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने सख्त नाराजगी जताते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी व नियम पालन के लिए पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग है। । प्रशासन को चाहिए कि ऐसे कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाए ताकि आम जनता नियमों का सम्मान करे।
—–