बस्ती: अलग-अलग स्थानों पर लगातार हो रही बैट्री चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बीती रात तीन शातिर चोरों को चोरी की गई चार बैट्री के साथ गिरफ्तार किया है। हाल के दिनों में कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानाें ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कर लेनेक की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी ने टीम का गठन बैट्री चोरों की तलाश शुरू कर दी। सीसी कैमरे की फुटेज, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई शुरू की तो पुलिस परिणाम मिला। पटेल चौक टोलप्लाजा के पास डूडा आफिस के बगल से तीन लागों को बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों की पहचान कृष्णा सोनी पुत्र झिनकान सोनी निवासी रौता चौराहा, ब्लाक रोड थाना कोतवाली, सिद्धार्थ शर्मा पुत्र राज बहादुर शर्मा उर्फ गंगू निवासी गुवांव थाना दुबौलिया व आफताब आलम पुत्र रब्बानी निवासी बैरिहवा थाना कोतवाली शामिल हैं। कृष्णा पर चार, सिद्धार्थ व आफताब पर पहले से चोरी व अन्य आपराधिक तीन-तीन मुकदमें दर्ज हैं। ये तीनों लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे और एक संगठित गिरोह की तरह काम करते थे। पूछताछ में उन्होंने शहर के कई क्षेत्रों से बैटरी चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल चार बैट्री बरामद की हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल दिनेश चन्द चौधरी, चौकी प्रभारी मड़वानगर संतोष कुमार दूबे, चौकी प्रभारी जेलगेट सुरेन्द्र प्रसाद व मुख्य आरक्षी भीष्म नरायन सिंह, जनार्दन यादव शामिल रहे।