संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण, बीमारी की रोकथाम के लिए दिए जरूरी निर्देश
मछलीशहर। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर नोडल अध्यापकों की संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमरदीप जायसवाल ने की।
कार्यशाला में प्रशिक्षक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र मणि विश्वास द्वारा नोडल अध्यापकों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता, साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा अभियान के दौरान विद्यालय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्री विवेक पांडे, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, बीसीपीएम उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से नोडल अध्यापकों से अपील की गई कि वे अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।