मुंबई वासियों को मिली राहत, पानी का दबाव हुआ कम

अनुराग लक्ष्य, 24 अगस्त

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

पिछले सप्ताह की लगातार बारिश ने मुंबई वासियों की जो दुर्दशा की थी , वोह अब राहत में तब्दील हो रही है।

लोकल ट्रेनों और बेस्ट बसों की सेवाएं अपने सुचारू रूप में चल रही है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अब आसानी हो गई है। लेकिन जो नुकसान हुआ, उसका शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

गणपति के पांडाल सजने लगे हैं। जो इस बात के संकेत हैं कि बारिश एक बार फिर लौटेगी। क्योंकि गणपति विसर्जन के बगैर मुंबई का मानसून कभी खत्म नहीं होता।

मुंबई वासियों का यही कहना है कि जो भी नुकसान हुआ उसका जिम्मेदार किसको ठहराया जाए। हर साल बारिश ने मुंबई वासियों की यही दुर्दशा होती है, लेकिन सरकार और बीएमसी हमेशा हमेशा इस परेशानी से अपना पल्ला झाड़ लेती है।