*गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग हुआ बड़ा हादसा 6 बच्चों समेत ,9 लोग झुलसे।*

*बस्ती की 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता से सभी घायल सुरक्षित पहुंच गए अस्पताल।*
बस्ती। बस्ती जिले में शुक्रवार शाम को कलवारी थानाक्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में एक गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। गैस का काम करने वाले सुरेमन,टेंगरिहा राजा के रहने वाले रामफल के घर पर गैस सिलेंडर लगाने आये थे और लीकेज की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सुरेमन के साथ रामफल की पत्नी सुमन उम्र 40 वर्ष, उनका बेटा सिकंदर उम्र 13 वर्ष, सरबजीत के बच्चे रितेश उम्र 8 वर्ष और खुशी उम्र 6 वर्ष, अमरजीत की बेटी अंजली उम्र 17 वर्षऔर बेटा नीरज उम्र 10 वर्ष, लालचंद की बेटी अंशिका उम्र 7 वर्ष और संदीप की बेटी दिव्या उम्र 7 वर्ष झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को 108 एवं 102 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सुरेमन का इलाज कुदरहा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। खुशी की हालात को गंभीर देखते हुए बीआरडी गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।