बस्ती।नगर पंचायत गायघाट में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दीनदयाल उत्सव वाटिका गेट पर 91फीट ऊंचाई पर 6 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़े तिरंगे को समारोह पूर्वक स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रेमनारायण आजाद ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर आर. डी .एस. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लंबी तिरंगा झंडा के बैनर तले आकर्षक झांकी भी निकली । झांकी में भारत माता,सरस्वती माता ,चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह बने बच्चों द्वारा आकर्षित रहा बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसा कार्यक्रम प्रस्तुत किये कि लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत गायघाट के अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि अमर बलिदानियों और वीर सपूतों के बदौलत जो हमें यह आजादी मिली है,उसकी आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता और वीर शहीदों की याद में यह विशालकाय तिरंगा झंडा स्थापित किया गया है। आज से यह चौराहा तिरंगा चौराहे के नाम से जाना जाएगा। इससे पूर्व नगर पंचायत गायघाट के कार्यालय पर बाल कृष्ण त्रिपाठी,पूरी शिक्षा शक्ति टीम गायघाट पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी राम मणि उपाध्याय, आदि ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील कुमार अध्यक्ष अधिशाषी अधिकारी अजय पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुदरहा दुर्गेश अग्रहरि,सदानंद त्रिपाठी,हरिशंकर त्रिपाठी, विखघर तिवारी सदरे आलम रिजवी, अदील खान, नरेंद्र मिश्रा, सहाब राम तिवारी जी. सुनील पटवा. आनन्द मोदनवाल.वजीर अहमद, हनुमान प्रसाद मिश्र,प्रतीक मिश्रा. विजय शंकर मिश्रा, शाह आलम, सुनील पटवा,साहबराम त्रिपाठी, हरि कृष्णा डब्लू त्रिपाठी मोहिउद्दीन शाह, सभी सभासद भाई सहित कई लोग मौजूद रहे वहीं थाना अध्यक्ष हरैया तहसीलदार ने अनेकों जगह किया झंडा रोहण ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने प्राथमिक विद्यालय पर किया झंडा रोहण अधिशाषी अभियंता अजय मौर्य ने किया झंडा रोहण ब्लॉक सोशल कोऑर्डिनेटर दिनेश ने किया झंडा रोहण इसी तरह तमाम जगह झंडारोहण किया गया।