परसराम, बस्ती के रवि दुबे परिवार व सहयोगियों का अनुपम सेवाभाव; दिन-रात जुटे हैं राम-भोले के भक्तों की सेवा में
अयोध्या।
सावन के पावन माह में रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन श्रद्धालुओं की सेवा हेतु बस्ती जिले के परसराम गांव से आए रवि दुबे व उनके परिवार द्वारा भव्य पांच दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया है। यह सेवा कार्य पिछले 14 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, और इस बार भीषण गर्मी के बावजूद यह आयोजन पूर्ण समर्पण के साथ जारी है।
रवि दुबे व उनके पिता का कहना है कि भगवान राम और भोलेनाथ की कृपा से उन्हें यह सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उनका उद्देश्य यही है कि अयोध्या पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु को भोजन व जल की कमी न हो। इसके लिए उन्होंने 24 घंटे की सेवा का संकल्प लिया है, जिसमें सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम को प्रसाद की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
यह सेवा कार्य न केवल दुबे परिवार तक सीमित है, बल्कि इसमें कई सहयोगी तन-मन-धन से योगदान दे रहे हैं। इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने में निम्न प्रमुख जनों की सक्रिय सहभागिता रही:
सेवा में सहभागी गण: स्व. साधु प्रसाद दुबे, सर्वेश पाठक (पर्यावरण मंत्री, भारत सरकार), चंद्र प्रकाश शुक्ल (पूर्व विधायक), राजेश दुबे, सौरभ दुबे, विवेक दुबे, विजय वर्मा, राज मौर्य, विशाल मिश्रा, मोनू कुमार, सोनू कुमार, सरवन वर्मा, रितेश पाठक, नितेश पाठक, राजाराम तिवारी, लवकुश गुप्ता, रितेश तिवारी, अजय वर्मा।
इन सभी सहयोगियों के प्रयास से आज यह सेवा अपने चौथे दिन में पहुंची है और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इसका लाभ उठा रहे हैं। सेवा और भक्ति का यह समर्पण न केवल धर्म की मर्यादा को ऊँचा उठाता है, बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है।