बस्ती। जारी है निःशुल्क सेवा कावड़ियों की सिविल डिफेंस और पटेल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गोटवा बाजार ओवरब्रिज के पास बस्ती अयोध्या मुख्य मार्ग पर कावड़ियों की सेवा के लिए कावंड़ मेला के प्रथम दिन से ही यह निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर दिन रात सक्रिय हैं, सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस से जुड़े डॉक्टर वीके वर्मा, डॉक्टर एस के कुशवाहा, सेक्टर वार्डेन सिविल डिफेंस जी. रहमान, सेक्टर वार्डेन सिविल डिफेंस अब्दुल हमीद, प्रताप शंकर पांडेय, आदर्श मिश्रा, विजय कश्यप के साथ साथ सिविल डिफेंस के अन्य वालंटियर्स इस सेवा शिविर व फुटहिया, महाराणा प्रताप चौक, अमहट घाट आदि स्थानों में कावड़ियों की सेवा में, भीड़ नियंत्रण, मार्ग प्रदर्शकों के रूप में अनवरत योगदान दे रहे हैं।