*इंद्र देव आए पूर्णाहुति में!*आचार्य सुरेश जोशी

🏵️ ओ३म् 🏵️
*इंद्र देव आए पूर्णाहुति में!*
आर्यावर्त्त साधना सदन दशहराबाग बाराबंकी में चल रही पावन गायत्री कथा का एक माह से चल रहे *आध्यात्मिक साधना शिविर* का समापन 🔥 *वैदिक यज्ञ*🔥 द्वारा हुआ।एक माह से भयंकर गर्मी में तप करते हुए *साधक/साधिकाओं* ने पावन गायत्री कथा का आनंद लिया। समापन वैदिक यज्ञ द्वारा हो रहा था कि अचानक *इंद्र देवता* का *तुमुल शंखनाद* होने लगा।सभी गायत्री उपासक आनंद विभोर हो उठे! मंद शीतल हवा।इंद्र देवता की हल्की फुहारें ।शीतल वातारण प्रकृति का उसके बीच *वेद मंत्रो व स्वाहा की ध्वनियों* से गगन मंडल भी आह्लादित हो रहा था। कार्यक्रम स्थल पर आर्य जन *आठ किलोमीटर,पच्चीस किलोमीटर व पचास किलोमीटर से लोग वर्षा में भीगते हुए कार्यक्रम स्थल पर आए*।लोगों की *धर्म निष्ठा* देखकर सभी भाव-विभोर हो रहे थे।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता*
जिला आर्य उप-प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्रीमान राम प्रकाश श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम संचालित हुए। प्रधान जी ने अपने उद्बोधन में *गायत्री के समीचीन अर्थ* को बताना आज के युग की बड़ी उपलब्धि बताया।
🌹 नारी शंखनाद 🌹
*देवकीनंदन ठाकुर,अनुरुद्धाचार्य,बागेश्वर बाबा,शंकराचार्यों* ने भ्रम फैला रखा है कि *स्त्रियों को गायत्री मंत्र,वेद नहीं पढ़ना चाहिए।यज्ञोपवीत नहीं करना चाहिए।*
मगर दशहरा बाग की माताओं-बहनों ने एक माह तक *गायत्री कथा व गायत्री परीक्षा* में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया है नारियां भी *गायत्री मंत्र व वेद पढ़ व पढ़ा* सकती हैं।
🌻 परीक्षा -परीक्षक 🌻
आर्य समाज रसौली के यशस्वी प्रधान आदरणीय *शांति स्वरूप* जी आर्य ने परीक्षार्थियों का मूल्यांकन पर अंक-पत्र तैयार कराया।
🪔 परीक्षा-परिणाम 🪔
*प्रथम श्रेणी प्राप्तकर्त्री*
सरस्ववती देवी।
*द्वितीय श्रेणी प्राप्तकर्त्ता*
रमापति अवस्थी जी।
*तृतीय श्रेणी प्राप्तकर्त्ता*
प्रेमचंद्र जी। भानुप्रताप जी व शिक्षिका प्रियंका तिवारी जी ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।
*सांतवना पुरुष्कार*
बहन लक्ष्मी शुक्ला,बहन कविता मिश्रा,बहन अंशिका जी।बहन उर्मिला वाजपेयी।बहन संगीता वर्मा। बहन रंजना अवस्थी।बहन क्षमा जी। माता सविता तिवारी।माता सरोज द्विवेदी।माता वृज रानी।माता किरन वर्मा जी प्रथम व द्वितीय।माता मिश्राईन जी। रामचंद्र अग्रवाल।राजीव अवस्थी। अर्जुन यादव जी। सुरेश वर्मा जी। आदि ने सांतवना पुरुष्कार प्राप्त किया।
🧘 *शिशु प्रतिभा चयन*🧘
इस अवसर पर *शिशु प्रतिभा चयन* कार्यक्रम भी चला जिसमें शाश्वतआर्य।हर्षाली आर्या।गौरी दूबे।अथर्व जायसवाल।आरोही जैसवाल।आकांक्षा वर्मा।ऋषभ वर्मा ने भी प्रतिभाग किया।इन शिशुओं ने गायत्री मंत्र।वैदिक भजन व परीक्षा प्रश्नों का उत्तर देकर सबको आश्चर्य चकित किया!
📚 *साहित्य वितरण*📚
इस अवसर पर वैदिक साहित्य का निशुल्क वितरण किया गया!
🪷 *सभा संबोधन*🪷
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य स्तम्भ आदरणीय अर्जुन देव 🌸सरस्वती देवी 🌸🌸डांक्टर अरविंद त्रिपाठी व सुरेश वर्मा जी ने सभा को संबोधित किया।
🍁 *नगर आर्य समाज*🍁
नगर आर्य समाज के युवा प्रधान *प्रियवर राजीव अवस्थी* जी प्रतिदिन सपरिवार गायत्री कथा का श्रवण लाभ प्राप्त किया!
🥣 *धर्म मित्र*🥣
किसी भी परोपकार युक्त धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए अच्छे धर्म मित्रों की आवश्यकता होती है जो आपको निरंतर धार्मिक कार्यों में आपका *तन-मन-धन* से सहयोग करते हैं।मैं उन धर्म मित्रों का आभार प्रकट करता हूं जिनके सहयोग से *पावन गायत्री कथा* एक माह तक निर्विध्न सम्पन्न हुई।उनके यशस्वी नाम इस प्रकार हैं।
*[१]* मातुश्री मेधा
सिंह मेरठ।
*[२]* श्री वेद बाबू
बस्ती।
*[३]* श्री दह्यालाल
रमानी अहमदाबाद
*]४]* श्री भारतभूषण
अंबेडकर नगर।
*[५]* श्री उपेंद्र बस्ती।
*[६]* श्री डां०अरविंद
जी लखन ऊ।
*[७]* श्री बाबा जी सम्राट समोसा बाराबंकी।
🌻 *सर्वश्रेष्ठ कार सेवक*🌻
आदरणीय अर्जुन देव जी आर्य समाज ग्रीड़गंज ने अथक परिश्रम किया ।प्रतिदिन समय से १५ मिनट पूर्व आना।वैदिक भजन से कार्य भजन द्वारा कार्यक्रम को प्रारंभ करना आपकी मौन सेवा रही!
🍁 *ग्रामीण अंचल*🍁
जनपद के ग्राम जाटा बरोली।ग्राम घेरी नयी बस्ती।ग्राम शाले नगर।दरियाबाद।सुमेरगंज। से भी आकर लोगों ने पावन गायत्री कथा का श्रवण किया।
🌋 *वैदिक नारी संगठन*🌋
आर्यावर्त्त साधना सदन के तत्वाधान में वैदिक नारी संगठन का निर्माण हुआ है जो महिलाओं को *सत्य सनातन वैदिक संस्कृति* अभियान से जोड़ेंगी।जिसमें माताएं गायत्री व वेदपाठ करेंगी। जिससे पाखंड का नाश होगा!
🍐 *प्रेरणा काब्यपाठ*🍐
प्रतिभा सम्पन्न आर्य पुत्री श्रेष्ठा त्रिपाठी ने सुप्रसिद्ध *आर्य समाजी राष्ट्र कवि दिनकर* की ओजस्वी कविता *सच है विपत्ति जब आती है!* का काब्य पाठ सुनाकर श्रोता मंडल में नव रक्त संचार कर दिया!
🪔 *सर्वोत्तम व्यवस्था*🪔
एक माह तक अविरल रुप से चलने वाले इस पावन गायत्री कथा में *व्याख्यान वेदी।श्रोताओं के लिए बिछावन।अतिथि सत्कार।यज्ञ व्यवस्था। विद्युत सेवा।यज्ञ के महा प्रसाद* के अद्भुत व्यवस्था का कुशल नेतृत्व *पंडिता रुक्मिणी शास्त्री जी* के हाथों में था।सभी श्रोताओं ने इस व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रसंशा की ।
🏵️ *भावी धर्म प्रचार*🏵️
जन मानस की *अध्यात्म रुचि* को देखते हुए आर्यावर्त्त साधना सदन के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में *वेद कथा।उपनिषद कथा।दर्शन कथा* के आध्यात्मिक शिविर लगाने का शिव-संकल्प किया गया है।
📚 *निशुल्क अध्यात्म शिविर*📚
एक माह तक चलने वाला यह शिविर पूर्ण रुप से निशुल्क था।तथापि श्रद्धालुओं ने यथाशक्ति सहयोग निष्काम भाव से दिया जो अवर्णनीय है।
🪵 *यज्ञ महाप्रसाद*🪵
कार्यक्रम के समापन पर *यज्ञ महाप्रसाद* की व्यवस्था पंडिता रुक्मिणी शास्त्री जी द्वारा की गयी थी।इस यज्ञ महाप्रसाद में तामसिक आहार *लहसुन-प्याज* पर शत-प्रतिशत प्रतिबंध था। कुल मिलाकर *एक सौ पचास भाई/भगनियों* ने इस सात्विक यज्ञ महाप्रसाद का आनंद प्राप्त किया।

🔥 *पूर्णाहुति कार्यक्रम*🔥

कार्यक्रम की पूर्णाहुति* वैदिक यज्ञ
यज्ञ द्वारा की गयी।यज
मानों की संख्या में
भारी वृद्धि होने पर भी
हमने 🔥बहु-कुंडीय
यज्ञ🔥की अवैदिक परंपरा को नहीं चलाया
इसके लिए हमने यज्ञ
दश चक्रों में विभाजित किया।इसकी तालिका
नीचे दी जा रही है।

🔥 *प्रथम चक्र*🔥
[१] राजीव अवस्थी जी सपत्नीक । [२] राम सुजान जी सपत्नीक।[३] रमेश तिवारी जी सपत्नीक [४] श्रीकृष्ण तिवारी
🔥 *द्वितीय चक्र* 🔥
[१] भानु प्रताप जी सपत्नीक।[२] अर्जुन देव जी [३] प्रेमचंद जी[४] हरेंद्र सिंह जी।
🔥 *तृतीय चक्र*🔥
[१] लक्ष्मी शुक्ला जी[२] गिरीश पहलवान जी [३] कविता मिश्रा जी [४] प्रियंका तिवारी जी।
🔥 *चतुर्थ चक्र* 🔥
[१] डा०अरविंद त्रिपाठी [२] रंजना अवस्थी जी [३] माता सरोज जी [४] उर्मिला वाजपेयी जी।
🔥 *पंचम चक्र*🔥
[१] कमलाकांत पांडेय जी [२] प्रधान सुरेश वर्मा जी [३] माता वृजरानी [४] पुष्पलता जी
🔥 *षष्ठम चक्र*🔥
[१] शिव कुमार जैसवाल जी।[२] देवेंद्र दूबे जी [३] गीतांजलि जी [४] सरस्वती जी।
🔥 *सप्तम चक्र*🔥
[१] अंशिका जी [२] किरन वर्मा (दशहरा बाग) [३] माता सविता शुक्ला [४] मिश्राइन चाची।
🔥 *अष्टम चक्र* 🔥
[१] आरती जी [२] कुंती जी[३] रुबी जी[४] गायत्री जी
🔥 *नवम चक्र*🔥
[१] राम चंद्र अग्रवाल जी [२] मोहन लाल अग्रवाल जी [३] शांति स्वरुप जी [४] विजय तिवारी जी।
🔥 *दशम चक्र*🔥
[१] सविता जैसवाल [२] शिवकांति जी [३] समौसा सम्राट बाबा [४] विजय तिवारी जी
🍁 *संचार आभार* 🍁
आदरणीय श्री विनोद कुमार उपाध्याय जी *अध्यक्ष पत्रकार ऐशोशियेन प्रेस क्लब बस्ती* एवं पत्रकार श्री विनोद जी प्रधान *आर्य समाज बढ़गांव गोंडा* को कोटिश:नमन! आप दोनों ने *पावन गायत्री कथा* को अपने समाचार पत्रों से संपूर्ण देश में प्रचारित किया।
🛕 *हमारा यू-ट्यूब चैनल*🛕
गायत्री पावन कथा को हमारे यू-ट्यूब चैनल *अक्षर ओ३म्* पर अपलोड किया गया है।कुल अट्ठाईस *[२८]* एपिसोड में कथा 📚 वैदिक सत्संग 📚 शीर्षक पर अपलोड है।आप सपरिवार वहां जाकर पुन: पावन गायत्री कथा सुन सकते हैं।
🌋 *ईश्वर समर्ण*🌋
यह संपूर्ण कार्यक्रम दयानिधि!दयासागर!परं दयालु।करुणासागर!दीनानाथ!दीनबंधु!अंतर्यामी!सर्वव्यापक!सर्वज्ञ!न्यायकारी!सवितादेव!को समर्पित है।क्योंकी उसकी कृपा-दृष्टि के बिना अविरल गति से एकमाह की *पावन गायत्री* कथा असंभव थी।उन सभी नर-नारियों का आभार जिन्होंने *प्रत्यक्ष वा अप्रत्यक्ष* रुप में इस आध्यात्मिक शिविर में प्रतिभाग किया।
आचार्य सुरेश जोशी
*वैदिक प्रवक्ता*