अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/25 धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस में नामजद/वांछित अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र फूलबदन नि0 कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर,मनीता पत्नी विष्णु नि0 कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर,काजल पुत्री फूलबदन नि0 कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर, रानी पुत्री मुलचन्द कोहरा नि0 बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर को दिनांक-01.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गैर क्षेत्राधिकार टांडा शुभम कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान चैन स्नैचिंग का किया खुलासा।ज्ञात हो कि दिनांक 31/05/2025 को वादिनी श्रीमती निशांत अंजुम पुत्री मो0 इसरार निवासी कटोखर द्वारा अपनी सोने कि चैन चोरी होने के सम्बन्ध में थाना हंसवर पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। वादिनी द्वारा बताया गया कि वह 30/05/2025 को समय करीब 10 बजे दिन में अपनी बेटी की दवा लेने बैटरी रिक्शा से टाण्डा जा रही थी। उसी रिक्शा में बैठी हुई महिलाओं ने गले से सोने की चुरा लिया। जब वादिनी अपने घर वापस आ रही थी वह महिलाये बोलेरो गाड़ी UP 50 AN 2333 पर बैठी मिली थी। उनसे पूछने पर वह भागने लगी।थाना हंसवर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बोलेरो गाड़ी व पीली धातु की चैन बरामद कर ली गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रवि यादव,उ0नि0 दीपक प्रजापति,उ0नि0 सोनू चौधरी,का0 प्रदीप कुमार,का0 अभिषेक यादव,का0 आशीष कुमार,म0का0 आकांक्षा पाण्डेय रहे।