पौली। विकास खण्ड पौली में शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने देर सायं ग्राम पंचायत कुडवा में चौपाल लगाकर विकास कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ग्राम कुड़वा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा उसका त्वरित समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विशेष सचिव द्वारा पौली ब्लाक कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
ग्राम पंचायत कुडवा स्थित पंचायत भवन देख तारीफ करते न थके उन्होंने इसी तरह और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार को अनुसरण करने को कहा। कुडवा में सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय, पेयजल योजना, आवास योजना, शौचालयों का निर्माण आदि की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी आंनद कुमार गुप्ता को सरकारी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व सही तरीके से लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंड स्तर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेना चाहिए। उन्होंने विकासखंड अंतर्गत समस्त विकास, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणो को समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने को भी कहा पशु पालन पर विशेष जोर देने की अपील किया आगे रासायनिक उर्वरक की स्थिति बहुत अच्छी नहीं लग रही इस लिए पशुपालन करें उनसे दुध दही घी के साथ साथ खेतों के लिए गोबर की खाद मिल जाएंगी जो किसानों के लिए बर्दान साबित होगी। चौपाल में ग्राम प्रधान हिफजुर्रहमान के कार्यों को खुब सराहा।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत सभाजीत यादव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।