आगामी त्यौहार को लेकर कलवारी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुदरहा, बस्ती। कलवारी थाना परिसर में रविवार की शाम को आगामी त्यौहार बकरीद व श्रावण मास को लेकर प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई ।जिसमें प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
       क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठीने शासन के दिशा निर्देशों से सभी लोगों को अवगत करायाऔर लोगों से सहयोग करने की अपील किया। नायब तहसीलदार स्वाती सिंह ने बैठक मे उपस्थित लोगों से आपसी भाई चारा के साथ शांति पूर्ण ढ़ंग से त्यौहार मनाने को कहा ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी ने कहा त्यौहार पर शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।और कहीं किसी प्रकार की समस्या हो तो सूचित करें।
      बैठक मे बरकत अली,सफातुल्ला खान, युसुफ अंसारी, धर्मेन्द्र चौधरी,पंकज पांडेय, कपिलदेव यादव, विकास नागर, निसार अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।