जल पुलिस की सूझबूझ से मिला परिवार से बिछड़ा युवक

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या धाम में अपने परिवार से नाराज़ होकर आए 24 वर्षीय शिवांशु यादव (बच्चा) को जल पुलिस ने उसके परिवार से मिला दिया है। जौनपुर ज़िले के बदलापुर थाना क्षेत्र के लेडुका गाँव निवासी शिवांशु आठ दिन पहले अपने घर से चला आया था, जिसकी तलाश में परिवार वालों ने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी लगाए थे।
शिवांशु जल पुलिस को अयोध्या में दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने परिवार से नाराज़ होकर अयोध्या आ गया था। जल पुलिस ने तत्काल उसके परिवार वालों को सूचित किया और उन्हें शिवांशु को सौंप दिया।
इस सराहनीय कार्य में जल पुलिस प्रभारी बृजेश साहनी, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल मुन्ना कुमार का विशेष सहयोग रहा। जल पुलिस अक्सर ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाती रही है, जिसकी स्थानीय लोगों और शिवांशु के परिवार ने खूब प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया।