अस्थाई गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण

 


बस्ती सदर विकासखंड के चितर गड़िया में स्थित अस्थाई गौशाला का बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गौशाला का निरीक्षण किया जिसमें 23 पशु रहे जिसमे सभी पशु स्वस्थ पाए साफ सफाई की व्यवस्था देखा जो संतोष जनक रहा भूसा, दाना हरा चारा आदि का निरीक्षण किया गया जो की पर्याप्त मात्रा में पाया गया उसके बाद जिला अधिकारी ने अस्थाई गौशाला परिसर में पौध रोपण भी किया साफ सफाई व्यवस्था सभी पशु स्वस्थ हरा चारा भूसा, दाना पर्याप्त मात्रा में पाए जाने पर जिला अधिकारी ने अधिकारियों की प्रशंसा की इस मौक़े पर खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, सचिव अरविंद चौहान जे ई अवनीश चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे