नौतनवां(महराजगंज) कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन नौतनवां विधानसभा के गजरहा चौराहे पर हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और जोन के प्रभारी पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा राहुल गांधी ने देश में संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों मजलूमो दलित को मजबूत आवाज देकर अंबेडकर साहब के संविधान को बचाने हेतु संघर्ष का एक नया स्वरूप दिया है । देश में संविधान की हिफाजत के लिए कांग्रेस के लोग संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
विशिष्ट अतिथि फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फांसीवाद का सहारा लेकर देश के संविधान के साथ और देश की स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। हमारी सेना ने देश की हिफाजत ही नहीं अपितु दुनिया में एक मिसाल काम किया लेकिन दबाव बस युद्ध रोककर सेना के मनोबल को कमजोर करने का काम किया।
अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी आगतों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस भीषण धूप में दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की भागीदारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए सबको धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केशव प्रसाद यादव, झीनकू चौधरी, शरद कुमार सिंह, अरविंद पांडे, राजू कुमार गुप्ता, डॉक्टर रामनारायण चौधरी,जय नारायण पांडे,चंदन तिवारी ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य अनवर अली,विनोद सिंह,नूर आलम,यंत्री मौर्य, कपिल देव शुक्ला, विधि नारायण वर्मा, गंगाजल चौरसिया,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।