बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के कुदरहा गांव निवासी लगभग 71 वर्षीय पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभूषण त्रिपाठी का मंगलवार की भोर पर अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया। शिक्षा विद चन्द्रभूषण त्रिपाठी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र अभिषेक मणि त्रिपाठी ने दिया। वे अपने पीछे पत्नी, 7 बेटियां दो बेटों के साथ ही भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चन्द्रभूषण त्रिपाठी आखिरी क्षणों तक शिक्षा के भविष्य को लेकर चिन्तित रहे। श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, शशिधर मिश्रा, कैलाश नाथ मिश्रा, इन्द्रजीत दुबे, सहदेव दूबे, राजेश धर दूबे, योगेश त्रिपाठी, जटा शंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिपाठी, कृष्ण कांत त्रिपाठी, राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, जटा शंकर शुक्ल, सुभाष द्विवेदी,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल,जिला अध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, आनन्द ,उदय शंकर शुक्ल, शैल शुक्ल, अभय सिंह यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम लाल शुक्ल, संजय पांडे, भोला त्रिपाठी, अजीत पाण्डेय,उदय भान,जय प्रकाश शुक्ल, प्रवीण श्रीवास्तव, विष्णु दत्त शुक्ल, मुरलीधर दूबे, गुरु दत्त मिश्रा, राजीव उपाध्याय,रवीष मिश्र, वीरेन्द्र शुक्ल,पवन मिश्रा, बालमुकुन्द मिश्रा, राजेश पाठक, संतोष गुप्ता, ज्ञान चन्द्र मिश्र,उदय शंकर चौधरी, मंटू, सुनील त्रिपाठी, संतोष पाल, रजनीश पाल, पं आचार्य रमाकांत मिश्र सहित अनेक लोग शामिल रहे।