बहराइच 22 मई। बुधवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन डा. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना अन्तर्गत 05-05 श्रमिकों को मातृत्व शिशु एवं बालिका आशीर्वाद योजना के अंतर्गत रू. 1,53,125 तथा कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत रू. 2,75,000 कुल धनराशि रू. 4,28,125 के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव श्रीमती पूजा यादव, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उपश्रम आयुक्त मुख्यालय शमीम अख्तर, उपश्रम आयुक्त देवीपाटन मण्डल अनुभव वर्मा, सहायक श्रम आयुक्त बहराइच सिद्धार्थ मोदियानी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः