
अनुराग लक्ष्य, 20 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की इमेज पूरी तरह बदल चुकी है। क्या आपको लगता है कि यह वही हीरो है जो बाजीगर, करण अर्जुन, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और देवदास दर्जनों जैसी रूमानी फिल्मों का हीरो है।
दरअसल यह जो सारे अगले पायदान के हीरोज़ हैं, सबका कम्बैक हुआ है। अजय देवगन को सिंघम से नई जिंदगी मिली, सलमान खान को चुलबुल पांडे ने नई जिंदगी दी, शाहरुख खान को पठान ने नया जीवन दिया। और यह सब साउथ के बढ़ते फिल्मी ग्राफ के कारण हुआ कि हिन्दी फिल्मों के हीरोज को भी अपने किरदार और फिल्मों को लेकर एक्सपेरिमेंट करने पड़े। जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहे।
अब सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन सहित रितिक रोशन तक सब के सब अपनी बेहतरीन फिल्मों के कारोबार को लेकर काफी संजीदा हो चुके हैं।
इसी फेहरिस्त में अब शाहरुख खान ने भी अपनी फिल्म किंग की कामयाबी के लिए काफी फेरबदल करवा चुके हैं। जिसकी वजह से फिल्म अपने निर्माण में काफी समय ले चुकी है और इस वक्त लोगों का कहना है कि यह फिल्म 2027 तक ही रिलीज़ हो पाएगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।