बस्ती: इंटरनेट मीडिया पर कप्तानगंज के पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल व उनसे संबंधित लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। पुलिस ने नगर पंचायत कप्तानगंज के सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड निवासी मिथलेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर वाट्सअप ग्रुप एडमिन प्रेम मोहन मौर्या, एडमिन अनिल गुप्ता, राजेंद्र यादव, राजेश पाल, संजय यादव, संगम त्रिपाठी, बीएल मौर्या, आलोक श्रीवास्तव व मार्कंडेय सिंह पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।