मारपीट कर मोबाइल तोड़ी

बस्ती: हर्रैया थानाक्षेत्र के रजौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में सुजाता का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही रामभवन, बबलू, सुधीर, सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।