अंबेडकरनगर।महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डा. आभास कुमार सिंह के निर्देशानुसार कॉलेज की कल्चरल कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा और समानता के महत्व को दर्शाया।कार्यक्रम में पैरा-22 के छात्र जानवी और अभिषेक गौतम ने विकसित भारत में महिलाओं की स्थिति, जबकि रामस्वरूप ने उभरते भारत में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए मेडिकल छात्रों ने “दहेज प्रथा” पर एक नाटक प्रस्तुत किया वहीं नर्सिंग छात्रों ने “द्रौपदी का चीर हरण” नाटक के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर कटाक्ष किया।
नाटक में सालोनी, वर्षा, स्वाति, पारुल, आकाश पाल, अभय, नरेंद्र, विवेक, प्रवीण, अमित सिंह और प्रिंस ने प्रभावशाली अभिनय किया।इसके अलावा, नर्सिंग विभाग की छात्राएं रोशनी विश्रामदास, आदर्श मिश्रा और प्रीति गुप्ता ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिनमें महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में डा. पंकज, डा. पूनम, डा. निहारिका और डा. शैलजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना और समानता के संदेश को आगे बढ़ाना था।