अम्बेडकरनगर / बसखारी। श्री हनुमान जयंती महा उत्सव के उपलक्ष में सिद्ध पीठ श्री सिद्धेश्वर धाम यज्ञ अनुष्ठान और भव्य दिव्य श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है सभी क्षेत्रवासी इस भव्य आयोजन में आप सब सादर आमंत्रित हैं प्रयागराज से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य संत श्री स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज जी के मुखारविंद से राम कथा का रसपान करने का सभी को सौभाग्य प्राप्त होगा इस पुनीत कार्य में सभी एक दूसरे से बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सभी सनातन की अलख जगाएं 8 अप्रैल से 15 अप्रैल कार्यक्रम आयोजन सुनिश्चित हुआ है परम पूज्य सिद्धेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर सिद्धेश्वर धाम सरकार स्वामी कृष्णानंद जी महाराज एवं सिद्धेश्वर धाम परिवार के सभी शिष्य मंडल सानिध्य में होगा सभी जनमानुष प्रभु प्रेमी जनता जानदार इसमें पहुंचकर सिद्धेश्वर बालाजी सरकार के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई और महा उत्सव धूमधाम से मनाई कार्यक्रम – स्थल सिद्ध पीठ श्री सिद्धेश्वर धाम ग्राम मोतिगरपुर बसखारी अंबेडकर नगर।