अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल की अध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित

बहराइच –  आज दिनांक 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस माडर्न स्कूल की अध्यापिकाओं के अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती निशा सिंह, एकाउन्टेंट श्रीमती रजिया शाहीन, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सुषमा, श्रीमती शाइस्ता सिद्दीकी, श्रीमती इन्दुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि उपाध्याय, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव तथा इसके अतिरिक्त श्रीमती ज्योति यादव व सुश्री माही गुप्ता शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों द्वारा संगीत गायन, भाषण आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । महोदय ने अपने सम्बोधन में प्रत्येक क्षेत्र में नारी की अहम भूमिका व योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाते हुए, समाज और देश के विकास में अहम योगदान दिया है। महिलाएं अब आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और स्वावलंबी हैं व शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय जैसे कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। महिला की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए प्रेरित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महोदय श्रीमती हर्षिता तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।