सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

 

– श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सोमवार को आयोजित हुआ। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्रीकृष्ण पाण्डेय और श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर बालिका शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना किया था, जो आज फलीभूत हो रहा है।

प्रबंधक बिन्दवासिनी पाण्डेय, अध्यक्ष गणेश प्रसाद पाण्डेय, उप प्रबंधक डॉ. राकेश पाण्डेय, प्रबंधक एसकेपी अजय कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या डॉ. सुरभि सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सदस्य कामाख्या पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, अक्षत पाण्डेय, विनय पाण्डेय, अभय पाण्डेय, अंशुला ने विद्यालय संस्थापकों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। उप प्रबंधक डॉ. राकेश पाण्डेय ने विद्यालय के विकास यात्रा को बताया।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कृष्ण नृत्य, कजरी, शिव नृत्य, मराठी नृत्य व रामायाण आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रा आकांक्षा कसौधन, प्रियंका गुप्ता, अंशू विश्वकर्मा, माही, बेबी गौतम, खुशी, रुचि, अनन्या, दुर्गावती आदि को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसकेपी योगेश शुक्ल, ग्रीश चौबे, शिक्षिका शिल्पी सिंह, अनीता पाण्डेय, अनीता सिंह, वंदना पाण्डेय, भारती तिवारी, संजय पाण्डेय, दिनेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।