Basti
पुरानी बस्ती पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आराेपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि ब्योतहरा गांव निवासी वांछित अभियुक्त बहाव रजा पुत्र अब्दुल जब्बार की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को जिगना तिराहा के पास से उसे गिरफ्तार किया कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से काेर्ट के आदेश पर जेल रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम वह स्वयं तथा एसआई राधेश्याम यादव व मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश दुबे शामिल रहे।