Basti
बस्ती: प्रदेश सरकार ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निबंधन कार्यालयों के कार्यकाल में एक घंटे की बढ़ोतरी कर दी है। अब जनपद के सभी निबंधन कार्यालय शाम छह बजे तक खुले रहेंगे, जिससे लोग देर शाम तक अपनी रजिस्ट्री करा सकेंगे। निबंधन कार्यालयों का समय बढ़ाया दिया गया है। इसके तहत स्लाट बुकिंग की अंतिम समय सीमा को भी शाम चार बजे से बढ़ाकर पांच बजे कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।