
रुधोली
नगर पंचायत रूधौली के लोहिया नगर (सेखुईया ) वार्ड नंबर 3 में स्थित बीआरसी एकेडमी में विद्यालय के फाऊंडेशन डे के अवसर पर शुक्रवार को छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा मातृ –पितृ .पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड एवं विद्यालय की निदेशक सुनील शुक्ला के माता-पिता द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया । विद्यालयके निदेशकने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से हीजीवन मेंसफलता प्राप्त होती हैऔरइस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके योगदान को समझने के लिए प्रेरित करना है ऐसे कार्यक्रम होने से अन्य लोगों में प्रेरणा प्राप्त होगी । विद्यालय की प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने कहा किमाता-पिता ही पृथ्वी पर ईश्वर की साक्षात रूप हैं औरबच्चों ने अपने माता-पिता का पैर धोकर उन्हें ताजे फूल और उपहार अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की संस्कृत प्रस्तुतियां दी जिसमें गीत नृत्य और कविता का समावेश रहा ।कार्यक्रम का संचालन अमित पांडे द्वारा किया गया ।इस अवसर पर प्रबंधक वंदना शुक्ला,कनक भूषण शुक्ला,प्रियंका, खुशबू,राजेंद्र प्रसाद,पाटनदीन,कामिनी, नेहा ,सरिता, मोहन,अंजलि सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।