घर में घुसकर दो सगी बहनों को मारने पीटने में तीन पर मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय निवासी साबिया खातून पुत्री हसन अली ने मोहल्ले के निवासी तीन लोगों पर घर में घुसकर उसे और उसकी बहन को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के निवासी सलमान, उसके भाई शाहरूख, नजमा पत्नी शाहरूख ने रात करीब साढ़े आठ बजे उसके घर में घुसकर उसे और उसकी बहन को मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।