बस्ती: जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने पंजाब नेशनल बैंक साऊंघाट के शाखा प्रबंधक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। दुबौलिया क्षेत्र के बरसाव निवासी विष्णु प्रकाश दुबे ने शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक साऊंघाट के विरुद्ध सेवाओं में लापरवाही बरतने का मुकदमा उपभोक्ता अदालत में दाखिल किया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद विष्णु प्रकाश के पक्ष में 23 अक्टूबर 2024 को फैसला सुनाया। अदालत ने शाखा प्रबंधक को सेवाओं में लापरवाही का दोषी माना। इस आदेश के विरुद्ध इसी अदालत में बैंक द्वारा पुनरीक्षण याचिका दाखिल की गई है। 11 मार्च को सुनवाई के लिए लगी है। दूसरी तरफ न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के 24 फरवरी शाखा प्रबंधक को तलब किया है।