महाविद्यालय की एक स्वस्थ परम्परा है पण्डित शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह।जिसके अंतर्गत छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा जाता है -प्राचार्य प्रो०सुनीता तिवारी*

 

आज दिनाँक 17/02/2025 को महिला महाविद्यालय बस्ती में पंडित शिवहर्ष शैक्षणिक सप्ताह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।
शैक्षिक सप्ताह के प्रथम दिवस में पण्डित शिवहर्ष उपाध्याय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर धूप, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्त्पश्चात छात्राओं को खेल की शुचिता बनाये रखने के लिए क्रीड़ा सचिव डॉ संतोष यदुवंशी द्वारा शपथ दिलाई गई ।प्राचार्य ने खेल के शुभारंभ की उद्घोषणा करते हुए शतरंज की प्रथम चाल-चली।
क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ० रघुवर प्रसाद पांडेय,डॉ० सुहासिनी, डॉ० रुचि श्रीवास्तव एवं श्री सूर्या उपाध्यक्ष शामिल रहें।
महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा ‘म्यूजिकल चेयर’ खेल-खेला गया। जिनमें महिला वर्ग में डॉ० सुधा त्रिपाठी एवं पुरुष वर्ग में श्री अरुण मणि त्रिपाठी प्रथम रहें।
महाविद्यालय की छात्रा अंशिका ने ‘सुनो गौर से दुनिया वालो’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
शॉर्ट पुट खेल में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान प्रीति एवं रजिया का तृतीय स्थान रहा।
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर हेरा, द्वितीय स्थान पर सरिता तथा नेहा एवं तृतीय स्थान पर पल्लवी,सानिया और प्रतिभा रहीं।
लम्बी कूद में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान सरिता एवं तृतीय स्थान प्रतिभा का रहा।
शतरंज में प्रथम स्थान नैंसी द्वितीय स्थान अंशिका रंजन और तृतीय स्थान प्रीति चौधरी का रहा।
डिसकस में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान रजिया खातून एवं तृतीय स्थान विजयलक्ष्मी का रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० सीमा सिंह, डॉ०रघुवर पाण्डेय, डॉ० स्मिता सिंह, डॉ०सुधा त्रिपाठी, डॉ० नूतन यादव, डॉ०बीना सिंह,डॉ० सुहासिनी सिंह,डॉ०रुचि श्रीवास्तव,श्रीमती प्रियंका सिंह,श्रीमती नेहा परवीन ,डॉ० प्रियंका मिश्रा,डॉ० कमलेश पाण्डेय श्रीमती नेहा श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहें।