बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची फुटहिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊँजी निवासी उमेश कुमार (25) कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला निवासी निरंजन(25 )मोटरसाइकिल से किसी काम से शहर गए थे। काम निपटाकर दोनों वापस घर जा रहे थे ।अभी वे नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के बगल सर्विस रोड पर पहुँचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल मे ठोकर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।