महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात सेवाओं का प्रबंध

लखनऊउत्तर प्रदेश परिवहन निगम महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्य स्नान से पूर्व, 13 जनवरी 2025 से श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बसे चलायी जाएंगी। इसके अतिरिक्त, महाकुंभ क्षेत्र में 7 हजार ग्रामीण बसों और 350 सटल बसों का संचालन किया जाएगा।मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मुख्य स्नान के दौरान प्रयागराज के आस-पास के जनपदों से आने वाली बसों को आउटर मेला क्षेत्र में स्थित 8 अस्थाई बस स्टेशनों तक भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं के विशाल संख्या के मद्देनज़र, परिवहन निगम ने यातायात व्यवस्था की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए समुचित उपाय किए हैं।साथ ही, श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यालय पर 24×7 कार्यरत कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम झूसी प्रयागराज से समन्वय करते हुए, नियमित अंतराल पर स्थिति अपडेट की जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।यात्री सहायता के लिए टोलफ्री नंबर 18001802877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।