मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल पंच तत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ तीन बंदूकों की दी गई सलामी,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 25 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
किसे पता था कि जो शख्स अभी 14 दिसंबर को अपना 90 वाँ जन्म दिन मना रहा है यह उसका आखिरी उत्सव होगा।
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल की जो कल मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। श्याम बेनेगल को फिल्म अंकुर, निशांत, मंडी और जुनून जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
श्याम बेनेगल की अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में उनके सभी कलाकार लगभग नज़र आए जिन्होंने उनके साथ फिल्मों में काम किया था। जिसमें मुख्य रूप से नसीरुद्दीन शाह, गीतकार जावेद अख्तर, राजित कपूर, कुलभूषण खरबंदा, इला अरुण, रत्ना पाठक, लेखक एवं गीतकार गुलज़ार, निर्देशक हंसल मेहता, अभिनेत्री दिया दत्ता, के अतिरिक्त अभिनेता बोमन ईरानी, कुडाल कपूर सहित अनंग देसाई भी नजर आए। श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार तकरीबन 3 बजे दादर के शिवा जी पार्क शमशान घाट में हुआ।