रेलवे स्टेशनों पर पहली बार 12 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी अनाउंसमेंट

 प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे महाकुम्भ- 2025 के लिए श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद, सुविधाजनक और यादगार बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। इस दिशा में, पहली बार बहुभाषीय अनाउंसमेंट (मल्टी लैंग्वेज अनाउंसमेंट) की व्यवस्था लागू कर रहा है, जिससे देश के विभिन्न कोनों से आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी अपनी मातृभाषा में ट्रेन और अन्य संबंधित जानकारियाँ उपलब्ध होंगी।
 भारत में भाषाओं की विविधता को देखते हुए हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में एनाउंसमेंट की जाएगी। इनमें गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगू, मलायालम, कन्नड़, बंग्ला, असमिया, उड़िया और पंजाबी भाषाओं में एनाउंसामेंट किया जाएगा। इसके लिए रेल मंडल ने अन्य मंडलों से अनुभवी उदघोषकों को आमंत्रित किया है, जो आसानी से अपनी क्षेत्रीय भाषा में अनाउंसमेंट कर सकें। इससे भाषा की बाधा को दूर किया जा सकेगा और श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ स्पष्टता से प्राप्त होंगी।