*बिस्कोहर चौकी पर नवरात्रि / दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*

*रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता*

*सिद्धार्थनगर।* आगामी शारदीय नवरात्रि व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को थाना त्रिलोकपुर की चौकी बिस्कोहर पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्र ने की।

बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों, डीजे संचालकों, संभ्रांत नागरिकों व पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया और अपील की कि सभी त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि डीजे की ध्वनि निर्धारित मानक के अनुसार ही बजाएं, जुलूस के रूट का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान चौकी प्रभारी बिस्कोहर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।