वरि. कवि, छंदाचार्य डा. मधुब्रत के जन्मोत्सव पर अभिनंदन ग्रंथ और नयी पहल का विमोचन सम्पन्न

वरि. कवि, छंदाचार्य डा. मधुब्रत के जन्मोत्सव पर अभिनंदन ग्रंथ और नयी पहल का विमोचन सम्पन्न

 

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के संस्थापक /वरिष्ठ कवि /छंदाचार्य डा. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’ के जन्मदिन पर उन्हें समर्पित अभिनंदन ग्रंथ और नयी पहल ई पत्रिका का आभासी माध्यम से क्रमशः अभिनंदन ग्रंथ का डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ एवं श्री पहल का स्वयं डा. मधुब्रत ने विमोचन करते हुए संस्थान की ओर से डा. मधुब्रत को उपहार स्वरूप प्रदान किया ।

ज्ञातव्य है कि उक्त अभिनंदन ग्रंथ में डा. मधुब्रत के जीवन के विभिन्न पक्षों/संबंधों/साहित्य और शैक्षणिक यात्रा के दृष्टिगत देश विदेश के कलमकारों/शुभचिंतकों/परिजनों/सगे संबंधियों/ साहित्यिक शैक्षणिक शिष्यों और साहित्यिक मनीषियों के शब्द भावों/विचारों/अनुभवों को संकलित किया गया है, जिसका संपादन युवा कलमकार और नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष डा. कृष्ण कांत मिश्र ने किया है।

जबकि नयी पहल के इस पहल का उद्देश्य संबंधित रचनाकार अपने जन्मदिन पर स्व संपादित/ निर्मित पत्रिका में संबंधित रचनाकार अपने विवेकाधिकार से संकलित सामग्री का प्रकाशन कर अपने जन्मदिन को विशेष बनाकर नवोदय परिवार की ओर उपहार स्वरूप प्राप्त करने की परंपरा का निर्वाह करने का एक नया और अनूठा प्रयास है।

 

विमोचन करते हुए डा पूर्णा ने डा. मधुब्रत के व्यक्तित्व, कृतित्व की चर्चा करने के साथ अपनी और नवोदय परिवार की ओर से जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका को विमोचित कर उन्हें समर्पित किया।

विदित हो कि 02 अक्टूबर डॉ ओम प्रकाश मिश्र के जन्मदिन पर अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन डॉ पूर्णिमा पाण्डेय “पूर्णा” जी द्वारा नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान में फेसबुक पटल पर लाइव होकर किया गया।

इसी अवसर पर नयी पहल का आगाज करते हुए डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने ‘नयी पहल’ नामक ई पुस्तिका विमोचन स्वयं करते हुए संस्थान को निज हृदय के उद्गारों को उपहार स्वरूप अर्पित किया।

दोनों ही विमोचन के अवसर पर देश विदेश के लगभग हजारों विद्वानों विदुषियों और साहित्यिक व्यक्तित्व ने साक्षी भाव से जुड़ कर डाॅ. ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत को अपनी शुभकामनाएं दीं और अंत में डाॅ मधुब्रत ने सभी का नमन वंदन अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस शुभअवसर पर मंच के संस्थापक डा. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’, अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र के अलावा मीडिया अधीक्षक सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. जे. एन. भारती बैरागी, वीना टण्डन, शशिकला नायक, प्रीती द्विवेदी शुक्ला, अंजू श्रीवास्तव, एकता गुप्ता, रंजना बिनानी, रूपा माला, सूरजमल मीना, अनु तोमर, वेदस्मृति कृती, स्वर्णलता सोन, राजेन्द्र कुमार निराला, अनुराधा प्रियदर्शिनी, अनिल जैन, कुलदीप सिंह रुहेला, हृदय नारायण दुबे, सत्य प्रकाश तिवारी, लवकुश तिवारी, सुरेशचन्द्र जोशी, साहिल कुमार,

तथा मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यिक सामाजिक शैक्षिक मनीषियों ने डा. मधुब्रत को अपनी बधाइयां, शुभकामनाएं प्रेषित किया। अंत में देर रात डा. मधुब्रत ने नयी पहल के विमोचन के साथ ही जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया।