भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि 100 वी जयंती मनायी गयी

नौतनवा (महराजगंज )भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती मनायी गयी।

नगर में स्थित अटल चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनके जन्मदिन को पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है, उनके कुशल प्रशासन और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

मुख्य रूप से सभासद सुरेंद्र जायसवाल, राहुल दुबे, संजय पाठक,अनिल मद्धेशिया, राकेश जयसवाल, सागर, अशोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।