देवी शरण वर्मा बनाए गए किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार उपाध्याय

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 18 दिसंबर / राष्ट्रीय लोकदल के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष /पिछड़ा आयोग के सदस्य राम कृष्ण पटेल ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह के परामर्श कर देवी शरण वर्मा निवासी पूरे पहली सरियावां को राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा ने बताया कि देवी शरण वर्मा बीकापुर विधानसभा के पूरे पहली सुरियावां के निवासी हैं जो करीब 15 वर्षों से राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं उनके मनोनीत होने पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष बलराम यादव, एससी-एसटी प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान,अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, महासचिव हरिश्चंद्र यादव,महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महन्थ जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा रालोद प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा,करियाराम वर्मा,युवा रालोद जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर शान्ति देवी,युवा रालोद महानगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, राममिलन वर्मा, राम जियावन बर्मा, अवधेश रावत,अनिल पाण्डेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया।