प्रयागराज महाकुंभ-2025 में रेल प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के क्रम में प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगमता से उनके गंतव्य स्टेशन पर भजने के लिए लाल, नीले, पीली एवं हरे रंग के चार यात्री आश्रय बनाए गए हैं। स्टेशन पर आने वाले हर वर्ग के श्रद्धालु के लिए कलर कोडिंग अपने गंतव्य की ओर जाने में सहायक होगा।
कलर कोडिंग की व्यवस्था मुख्य स्नान पर्व पर दिन पूर्व से लेकर दो दिन बाद तक लागू रहेगी। यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन से लखनऊ एवं वाराणसी दिशा की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को गेट संख्या -1 से लाल रंग वाले टिकट के साथ लाल रंग वाले यात्री आश्रय संख्या -1 द्वारा प्रवेश दिया जायेंगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय दिशा की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को गेट संख्या -2 से नीले रंग वाले टिकट के साथ नीले रंग वाले यात्री आश्रय संख्या -2 द्वारा प्रवेश दिया जायेंगा। मानिकपुर, सतना एवं झाँसी दिशा की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को गेट संख्या -3 से पीले रंग वाले टिकट के साथ पीले रंग वाले यात्री आश्रय संख्या -3 द्वारा प्रवेश दिया जायेंगा। कानपुर दिशा की ओर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को गेट संख्या -4 से हरे रंग वाले टिकट के साथ हरे रंग वाले यात्री आश्रय संख्या -4 द्वारा प्रवेश दिया जायेगा। सभी दिशाओ की ओर यात्रा करने वाले आरक्षित यात्रियों को गेट संख्या 5 से प्रवेश दिया जायेंगा।
कलर कोडिंग व्यवस्था से यात्रियों को आसानी से उचित प्लेटफ़ॉर्म से गाड़ी तक सरलता पूर्वक भेजा जा सकेगा। सभी आश्रयों में खानपान स्टाल, उद्घोषणा और पूछताछ काउंटर, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल एवं सार्वजानिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।