बांद्रा के गैलेक्सी थियेटर में चल रही फिल्म पुष्पा 2 के दौरान हुई अचानक स्प्रे छिड़काव से मची भगदड़, 20 मिनिट तक रोका गया शो,,,,


अनुराग लक्ष्य, 7 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कभी कभी देखने में तो यही आता है कि कितने भी पढ़े लिखे और आधुनिक होने का दावा कर लें, लेकिन हम अपने छिछोरे पान से बाज़ नहीं आते हैं।
बांद्रा पश्चिम के गेटी गेलेक्सी थियेटर में दिखाई जा रही फिल्म पुष्पा 2 के दौरान भी कुछ ऐसा ही मंज़र दिखाई दिया।
हुआ यूं कि दर्शक पूरी तरह फिल्म पुष्पा 2 को देखते हुए मंत्रमुग्ध हो रहे थे कि अचानक किसी ने सिनेमा हाल के अंदर पेपर स्प्रे के द्वारा कोई छिड़काव कर दिया, जिससे वहां खचाखच भरे हाल में कुछ लोगों को खांसी, गले में दर्द के साथ उल्टी भी होने लगी।
इसकी जानकारी मिलते ही शो को तुरंत बंद कर दिया गया, और तकरीबन 20 मिनिट तक पुष्पा 2 फिल्म पर्दे पर रुकी रही।
इस दौरान वहां मौजूद किसी दर्शक ने इस नज़ारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसका वीडियो भी वायरल कर दिया जिससे मौजूद दर्शकों के के होश उड़ गए। वीडियो वायरल होते ही सिनेमा हाल के अंदर चीख पुकार शुरू हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन उस अज्ञात व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है जिसने यह शरारत की थी।